विश्व हाइपरटेंशन दिवस : कब और क्यों मनाया जाता है( World Hypertension Day) जानिए :-ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण, कारण और इसके बचाव के तरीके।

 

विश्व हाइपरटेंशन दिवस : कब और क्यों मनाया जाता है( World Hypertension Day) जानिए :-ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण, कारण और इसके बचाव के तरीके।

 हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर......👉

 आज कल के इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में पता नहीं कितने ही नई बिमारियों को जन्म दिया है। उन्हीं बिमारियों में से एक बीमारी हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर है। तो आइए आज हम सभी हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जानते है।

 

  आज कल जिधर देखो जहां देखो उधर हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर के मरीज देखने को मिलते हैं। आखिर ऐसा क्यू होता है कि आज कल ये बीमारी हर उम्र के लोगो में पाई जा रही है। ये बीमारी महिलाओ से जायदा पुरुषो में अधिक पाई जाती है।अब तो हर उम्र के लोगो में पाई जाने लगी है अब तो ये बीमारी।


विश्व हाइपरटेंशन दिवस यानी की हाई ब्लड प्रेशर कब मनया जाता है.....?

तेजी से बढ़ रहे इस बीमारी को हर साल 17 मई को मनाया जाता है। पहले तो ये बीमारी वयस्कों में हुआ करती थी लेकिन आज कल ये बीमारी हर किसी को हो रही है। हर उम्र के लोगो में इस बीमारी को देखा जा सकता है।इसलिए इस बीमारी के बारे में जानना बहुत जरूरी है कि ये कैसी बीमारी है और कैसी होती है और इससे कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है इसीलिये शायद हर साल विश्व हाइपरटेंशन दिवस( World Hypertension Day) 17 मई को मनाया जाता है ताकी लोगो को, जनता को और हर उस इंसान को जागरुक किया जा सके जो इस बीमारी के बारे में नहीं जानते है या फिर इस बीमारी को जानते हुए भी इसे हल्के में लेते हैं।


बहुत से लोगो को तो पता ही नहीं चलता कि उनको ये बीमारी है.....👉

एक सर्वे के अनुसार ये पता चलता है बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हे इस बारे में मालुम ही नहीं पड़ता। उन्हें ये भी नहीं पता की ये हाइपरटेंशन होता क्या है...?हाई ब्लड प्रेशर होने की वजह से लोगो को दिल से जूडी बिमरिया हो सकती है, कई लोगो से जब पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार अपना ब्लड प्रेशर कब चेक करवाया था तो उन्हें याद ही नहीं है।लोग इस बीमारी को हल्के में लेते हैं इस बीमारी को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। तो आइए हम जानते हैं कि आखिर कैसे हो जाती है हाई ब्लड प्रेशर कि ये बीमारी और कैसे इस बीमारी से बचना चाहिए, क्या है इस बीमारी का इलाज।


हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर क्यू होता है.....?

हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर आखिर हर उम्र के लोगो में इतनी तेजी से क्यू हो रहा है इसके बहुत से कारण । तो चलिये आज हम उन  वजह को जानते हैं। जिसकी वजह से लोगो के अंदर हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर की ये बीमारी हो रही है।

1 :- उम्र बढ़ने की वजह से।

2 :- परिवार के इतिहास।

3 :- बेकार खान पान।

4 :- मोटापा।

5 :- सोडियम का अधिक सेवन।

6 :- शराब-धूम्रपान की वजह से।

7 :- तनाव में होना।

8 :- किसी बात के बारे में ज्यादा सोचना। 

  कुछ लोगो के अंदर पहले से हुई कोई बीमारी की वजह से भी हाइपरटेंशन यानी की हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी हो जाती है। जैसे गुर्दे की बीमारियाँ, एडर्नल ग्लैंड ट्यूमर, रक्त वाहिकाओं में (जन्मजात) दोष, कुछ दवाओं के अधिक सेवन की वजह से भी ये बीमारी हो जाती है।



हाई ब्लड प्रेशर की पहचान कैसे करें....? 👉


वैसे तो इस बीमारी को पहले से पता नहीं लगाया जा सकता क्यूकी इसके संकेत को पहचानना मुश्किल है। लेकिन इसकी बड़ी हुई रीडिंग को देखा जा सकता है। ऐसी कई कारण है जिसे देख कर हम कह सकते हैं कि शायद ये हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के संकेत हो सकते हैं।

1 :- नींद की समस्या।

2 :- अधिक पसीना आना।

3 :- चिड़चिड़ापन या चक्कर आना। 

4 :- चिंता या तनाव की स्थिति बने रहना। 

5 :- बेचैनी महसूस होना।


हाई ब्लड प्रेशर का क्या इलाज है......👉

तो दोस्तो अभी तक हमने ये जाना की हाई ब्लड प्रेशर क्या होता है, कैसे होता है...? अब हम जानेंगे इसके इलाज के बारे में।

हाई ब्लड प्रेशर यानी की हाइपरटेंशन कभी ना खत्म ना होने वाली बीमारी है। ये बीमारी किसी को हो जाती है तो इसे खत्म नहीं किया जा सकता है बस इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ये बीमारी जिंदगी भर लोगो की एक समस्या बनी रहती है।तो आइए हम इस बीमारी को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।

1 :- अपने जीवनशैली में सुधार लाना चाहिए।

2 :-चिंता या तनाव की स्थिति से दूर रहना चाहिए।

3 :- लोगो को पूरी नींद लेनी चाहिए।

4 :- व्यायाम करना चाहिए।

5 :- अच्छे खान पान को अपनाना चाहिए।

6 :- अतीत में जो हुआ उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।  


  लोगो को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि अगर उनका ब्लड प्रेशर नॉर्मल है तो उन्हें ऊपर दिए गए बातों का ध्यान रखना चाहिए और अगर उनका ब्लड प्रेशर ज्यादा ही बढ़ा हुआ है तो उनके किसी पास के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लोगो को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि डॉक्टर ने सलाह दिया है उसी हिसाब से दवाई खाना चाहिए और थोड़ा कंट्रोल होने के बाद अपने से ही दावा बंद नहीं करना चाहिए इससे उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और अचानक से आने वाले हार्ट अटैक का खतरा रहता है।


निष्कर्ष (conclusion)

इस इस आर्टिकल के माध्यम से हमने ये जाना है कि हाइपरटेंशन या की हाई ब्लड प्रेशर क्या होता है, कैसे होता है और इसके क्या इलाज है। 

धन्यवाद ....🤓






Comments

Post a Comment