बच्चो को मोबाइल देखने से नुक्सान। मोबाइल की समस्या से बचने के उपाय।
बच्चो को मोबाइल देखने से नुक्सान। मोबाइल की समस्या से बचने के उपाय। टेक्नोलॉजी एक ऐसी चीज है जो हर इंसान अपने जीवन में इस्तेमाल कर रहा है। इसी टेक्नोलॉजी में आता है मोबाइल फोन। आज कल की दिनचर्या कुछ इस प्रकार की हो गई है कि सुबह होते ही जहां पहले लोग ब्रश उठाते वही आज कल के समय पर लोग फोन उठाते हैं। बड़े लोग तो चलो समझदार होते है वो लोग एक लिमिट बनाए रखे हैं कि कब यूज करना है फोन और कब नहीं लेकिन फोन यूज करने की ये बुरी आदत बच्चों के अंदर बहुत खराब हो गई है। बच्चे आए दिन बाहर की दुनिया से अंजान हो रहे हैं और फोन की दुनिया में गुम होते जा रहे हैं। तो चलिये हम सब आज ये जानते हैं कि बच्चो को ज्यादा फोन इस्तेमाल करने से क्या नुक्सान हो सकते हैं और उसके क्या उपाय हैं। बच्चो को मोबाइल देखने से नुक्सान। बच्चों को मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से या गलत इस्तेमाल करने से कई सारे नुक्सान हो सकते हैं। बच्चों को मोबाइल से होने वाले नुक्सान कुछ इस तरह से हो सकते हैं। 1 :- शारीरिक स्वास्थ्य के मुद्दे। आज कल के बच्चे बाहर के खेल यानी की आउटडोर गेम्स खेलना ही बंद कर दिए हैं वो लोग बस दिन भर मोबाइ...