नींद की समस्या: लक्षण और उपाय।

 नींद की समस्या: लक्षण और उपाय।

नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता ही है कि आज की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि लोगो के पास खुद के लिए भी टाइम नहीं है। लोग आज इतने व्यस्त हो गए हैं कि सुबह उठते ही काम और काम से आकर आराम और ये चक्र ऐसे ही चलते रहता हैं। वैसे तो लोगो को इतनी भागदौड़ वाली जिंदगी के बाद रात में आराम से नींद आ जाती है लेकिन अगर इसके बाद भी लोगो को नींद नहीं आती है तो इसकी कई वजह हो सकती है। तो चलिये आज हम सब उन वजह और उनके उपाय के बारे में जानते हैं।


आज के समय पर इतनी भागदौड़ वाली जिंदगी के बाद भी अगर लोगो को नींद नहीं आती है तो इसकी बहुत सी वजह हो सकती है। नींद न आने की समस्या अलग-अलग लोगो में अलग-अलग हो सकती है। नींद न आने की समस्या यानी की अनिद्रा के बहुत सारे वजह हो सकते हैं और इसके अलग अलग इलाज भी हो सकते हैं। 


अनिद्रा के कारण

1 :- तनाव या चिंता

आजकल बहुत से लोग किसी ना किसी तनाव या चिंता के शिकार है। ये तनाव या चिंता उन्हें किसी भी रूप में हो सकती है। जैसे ऑफिस का काम न पूरा होना, ज्यादा प्रतिस्पर्धा हो जाना, नौकरी की चिंता, पढ़ाई की चिंता,परिवार की चिंता, पुरानी बातों की चिंता ऐसे ही लोगो को बहुत सारे तनाव मैं और चिंता हो गए हैं जिसकी वजह से उन्हें रात में नींद नहीं आती है।

2 :-अश्वस्थ आहार और जीवन शैली।

रात में लोगो को नींद न आने की एक वजह ये भी हो सकती है कि आज के समय पर लोग एक अच्छी डाइट फॉलो नहीं कर रहे हैं। इस भागदौड़ की जिंदगी में उन्हें जो भी मिल रहा है वो खा कर अपने काम पर निकल जा रहे हैं। उनका काम उनके जीवन शैली का एक हिस्सा बन चुका है जिसे वजह से वो एक अच्छा आहार नहीं ले पा रहे हैं।

3 :- नशीले पदार्थ।

नशीले पदार्थ जैसे शराब,तम्बाखू , सिगरेट। वैसे तो कहा जाता है कि नशीले पदार्थ लेने की वजह से नींद जल्दी आती है लेकिन कभी कभी ऐसा भी होता है कि नशीले पदर्थ का सेवन ज्यादा हो जाने से व्यक्ति का मानसिक संतुलन खराब हो जाता है जिसकी वजह से व्यक्ति को अनिद्रा की दिक्कत होने लगती है।

4 :- गैजेट्स का प्रयोग।

लोगो के द्वारा नए गैजेट्स का उपयोग करना भी एक अनिद्रा की बड़ी वजह हो सकती है। गैजेट्स जैसे की फोन, टैबलेट और कंप्यूटर आदि। इन गैजेट्स से निकलने वाली ब्लू रे से भी आप की नींद प्रभावित हो सकती है। ब्लू रे आपके शरीर के मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करता है जो कि नींद को नियंत्रित करता है।

5 :- व्यक्तीगत मामले।

कुछ लोगों का किसी से झगड़ा होना या किसी से कहा सुनी होना भी एक अनिद्रा की वजह हो सकती है।

6 :- शाररिक समस्या।

कई लोगो में ये समस्या शरीरिक तौर पर भी हो सकती है। जैसे की शरीर में दर्द होना, कोई बीमारी होना,हार्मोन समस्या,एक्सरसाइज ना करना या कोई अन्य रोग होना भी अनिद्रा की एक वजह हो सकती है।


नींद की समस्या लक्षण

1 :- नींद में परेशानी।

दिन भर काम में व्यस्त होने के बावज़ूद भी रात को अच्छे से नीद न आना, शरीर में दिनभर शरीर में थकान रहना, रात में सोने के बाद कई बार जग जाना, बेचैनी होना और जल्दी जल्दी पसीना आना।

2 :- चिड़चिड़ापन।

लोगो से बात करने में या अकेले रहने में चिड़चिड़ापन होना, जल्दी गुस्सा आना भी नींद या अनिद्रा के लक्षण है।

3 :- एकाग्रता में कमी होना।

व्यक्ति जब अपना कोई काम कर रहा होता है तो व्यक्ति को एकाग्रता बनाए रखने में दिक्कत होती है। कॉन्सेंट्रेशन में कमी तभी आती है जब व्यक्ति अपनी पूरी नींद नहीं पा रहा हो।

4 :- स्मरण शक्ति का कम होना।

स्मरण शक्ति का कम होना या व्यक्ति द्वारा चीजो को जल्दी जल्दी भूल जाना भी अनिद्रा का एक लक्षण है।


नींद की समस्या के उपाय।

1 :- व्याम।

नींद की समस्या को ठीक करने के लिए सबसे अच्छा ये उपाय है कि व्यक्ति को नियमित रूप से व्याम करना चाहिए। व्याम करने से शरीर और दिमाग की थकान कम होती है और नियमित रूप से नींद भी आती है इसमें हमें व्याम नियमित रूप से करना चाहिए लेकिन सोने से ठीक पहले नहीं करना चाहिए।

2 :- आहार और जीवन शैली का ध्यान रखें।

व्यक्ति को एक अच्छा आहार लेना चाहिए और उन्हें जंक फूड और कैफीन से बचना चाहिए। एक अच्छा आहार व्यक्ति को फिट रखने में मदद करता है और कई बीमारी से दूर रखता है। 

3 :- तनाव और चिंता से दूर रहना चाहिए।

व्यक्ति को रात में सोने से पहले हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि उसे किसी भी प्रकार का तनाव या चिंता नहीं है। तनाव और चिंता से बचने के लिए व्यक्ति को योग,ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए और पुरानी बातों को नहीं सोचना चाहिए।

4 :- सोने की आदत बनाये।

लोगो को अपने सोने और उठाने का एक फिक्स आदत बनाना चाहिए। उन्हें सही टाइम पर उठना चाहिए और सही टाइम पर सोना चाहिए। व्यक्ति को अपना बिस्तर साफ रखना चाहिए जिससे नींद जल्दी आती है। रात में सोने से पहले बादाम का दूध पीना चाहिए या हल्दी का दूध पीना चाहिए।

5 :- गैजेट्स का प्रयोग कम करे।

आज कल के समय पर सभी को फोन, टैबलेट, कंप्यूटर और टेलीविजन की आदत हो गई है ये भी एक वजह है कि लोगो को नींद नहीं आती है इसीलिये रात में सोने से पहले लोगो को गैजेट्स का प्रयोग कम करना चाहिए क्यूकी इनसे आने वाली ब्लू रे नींद को प्रभावित करती है।

Disclaimer :- मैं आप सभी को ये बताना चाहता हूं कि इस लेख में लिखित और कहीं बाते,सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के आधार पर बोली गई है अगर आप लोगों को नींद की समस्या एक? लम्बे समय से है तो कृपा कर के आप किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें।

धन्यवाद....🤓

Comments

  1. Your contents are very inspiring for us keep it up bro

    ReplyDelete
  2. Mujhe neend bahut aati hai iska kya Karu!!! 🤔🤪😜 Nice topic

    ReplyDelete
    Replies
    1. Neend bahut aana bhi ek gambhir bimari hai aap kisi najdeeki doctor se sampark kare..😂

      Delete
  3. Great👍👍👍👍👍👍

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कंगारूओ का जब घमंड टूटा....

तीन दोस्त......👥

लू लगने की वजह, लक्षण और देशी उपाय

इंडियन ग्रेवी रेसिपी। (Inian gravy recipes), इंडियन ग्रेवी बेस। (Indian gravy base), इंडियन ग्रेवी के नाम। (Indian gravy name)

MERI PEHLI KHUSI....😊

सेल्फ मोटिवेशन(self motivation),आत्म प्रेरणा की शक्ति (the power of self motivation)

कब है शनि जयंती, जानिए पूजा विधि, महत्व और उपाय, शनि जयंती पर इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन....👉

(overthinking)ओवरथिंकिंग क्या है...?क्या आप भी है ओवरथिंकिंग के शिकार ....? जाने ओवरथिंकिंग से होने वाले नुक्सान और इनसे कैसे छूटकारा पाया जाए....🤠

एंटी-तंबाकू दिवस(Anti-Tobacco Day), तंबाकू जागरूकता (Tobacco awareness)