इंडियन ग्रेवी रेसिपी। (Inian gravy recipes), इंडियन ग्रेवी बेस। (Indian gravy base), इंडियन ग्रेवी के नाम। (Indian gravy name)

 इंडियन ग्रेवी रेसिपी। (Inian gravy recipes), इंडियन ग्रेवी बेस। (Indian gravy base),  इंडियन ग्रेवी के नाम। (Indian gravy name)

बात हो खाने की और भारत का इसमें नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भारतीय खाने के क्या ही कहने, आज कल भारतीय खाने के शौकीन आज न केवल भारत के लोग बल्की दुसरे देशो के लोग भी भारतीय खाने का मजा ले रहे हैं। तो चलिये आज हम जानते हैं भारतीय ग्रेवी रेसिपी के बारे में।

भारतीय खाना जिस्मे ग्रेवी, करी और मसाले का बहुत ही विशेष महत्व है। भारतीय खाना जो कि बहुत ही परम्पराओं और प्यार से बनाया जाता है, ये एक विशेष प्रकार के सांस्कृतिक और रसोईय सम्पन्नता का प्रतीक हैं। ग्रेवी या करी जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं, ग्रेवी जिसे सब्जी, मांस और समुद्री खाद्य पदार्थों और बहुत सारी चीजों के साथ मिलकर एक अद्वितीय स्वाद कर बनाया जाता है। ग्रेवी और करी दोनों ही एक प्रकार की रसीली सालन होती हैं जो भोजन को स्वादिष्ट और मजेदार बनाती हैं। ग्रेवी और करी की तैयारी में कई प्रकार के मसालों का मिश्रण का उपयोग किया जाता है जिसमें धनिया, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाले आदि होते हैं। इस मसाला मिश्रण की सहायता के साथ आप आपकी पसंद के अनुसार और विभिन्न तरीकों से ग्रेवी और करी को बना सकते हैं।


भारत जहां मुख्य रूप से 4 प्रकारों की ग्रेवी ज्यादा प्रयोग में जाते हैं तो चलिये हम गरावी के उन प्रकारों के बारे में जानते हैं।

ग्रेवी के प्रकार।

1 :- ब्राउन अनियन ग्रेवी। (Brown onion gravy)

ब्राउन अनियन ग्रेवी जिसे अनियन टोमेटो मसाला भी कहा जाता है।

ब्राउन अनियन ग्रेवी बनाने की तैयारी।

एक कढ़ाई में तेल को गरम करें और उसमें खड़े मसाले और हरी मिर्च का तड़का लगायें। 30 सेकंड के बाद कढ़ाई में कटे हुए प्याज डाले और तब तक पकाये जब तक वो हल्के ब्राउन ना हो जाए। आप इस बात का ध्यान दे कि प्याज़ जले ना नहीं तो इसका स्वाद कड़वा आएगा खाने में। उसके बाद उसमें अदरक और लहसुन का बना हुआ पेस्ट ऐड करे और 1 मिनिट तक पकाये। लाल मिर्च पाउडर का पेस्ट बनाएं थोड़े से पानी में और 30 सेकंड तक पकाए धीमी आंच पर। इसे बाद कटे हुए टमाटर को डालें कर के ग्रेवी को पकाएं और उसके बाद प्याज और टमाटर को मैश करें और इस ग्रेवी को तब तक पकाए धक कर जब तक ग्रेवी को गाढ़ा ना हो जाए। ग्रेवी में एक अच्छा कलर आने के बाद उसमें कटे अदरक और हरी मिर्च के साथ फिनिश करें।

2 :- मक्खनी ग्रेवी। ( Makhni gravy)

मक्खनी ग्रेवी जो की नॉर्थ इंडिया की एक बहुत ही पॉपुलर ग्रेवी है। तो चलिए अब हम सब मक्खनी ग्रेवी के बारे में जानते हैं।

टमाटर के सिर पर तेज चाकू से क्रॉस बना लें मैं और इन्हें एक बर्तन में डालें और थोड़ा सा पानी डालें। पिसा हुआ अदरक और लहसुन डालें और टमाटर को नरम होने तक पकने दें। टमाटर की प्यूरी बनाकर छान कर और एक तरफ रख दें। एक बर्तन में मक्खन गरम करें और लाल मिर्च पाउडर डालकर 30 सेकंड तक पकाएँ। पिसा हुआ टमाटर, नमक, पोटली मसाला, हरी मिर्च डालें और ढककर पकाएं जब तक सतह पर मक्खन दिखने न लगे। काजू का पेस्ट, भुनी और पीसी हुई कसूरी मेथी और चीनी डालें और बटर के साथ फिनिश करें।

3 :- सफेद ग्रेवी। (White gravy)

चुने हुए बर्तन में घी गरम करें और खड़ा मसाला और कटी हुई हरी मिर्च से तड़का लगाएँ। अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और लगभग एक मिनट तक भूनें। उबला हुआ प्याज डालें और घी छोड़ने तक पकाएं। धीमी आंच में पकाएं और ध्यान रहे कि प्याज का रंग न चढ़े। काजू का पेस्ट और चार मगज़ का पेस्ट डालें और एक मिनट के लिए पकाएँ। यदि आवश्यक हो, इस स्तर पर थोड़ा गर्म पानी जोड़ा जा सकता है। अब फेंटा हुआ दही डालें और ग्रेवी में उबाल आने तक पकाएं। ढककर घी ऊपर आने तक पकाएं। इस ग्रेवी को पकने में आमतौर पर 45 मिनट का समय लगता है।


4 :- हरियाली ग्रेवी। (Hariyali gravy)

हरियाली का हिंदी में मतलब हरा होता है। इसे ब्राउन ग्रेवी में पकी हुई पालक की प्यूरी डालकर बनाया जाता है। इस ग्रेवी का उपयोग भारत भर के कई व्यंजनों में किया जाता है। उत्तर भारत में इस्तेमाल किया जाने वाला हरा पेस्ट पालक का हो सकता है, जबकि दक्षिण भारत में यह पेस्ट करी पत्ते और धनिया पत्ती का हो सकता है। कश्मीर में मेथी त्समन के इलाज के लिए इस हरे पेस्ट को ताजा मेथी के पत्तों से बनाया जा सकता है। उत्तर भारत का साग गोश्त भी हरियाली ग्रेवी को लैम्ब के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

निष्कर्ष (conclusion)

इस लेख से हमें ये पता चलता है कि भारतीय ग्रेवी और करी का महत्व भारतीय खाने में बहुत ज्यादा है। इस लेख से हमें पता चलता है कि हम बहुत से प्रकारों की ग्रेवी को कैसेब ना सकते हैं।

धन्यवाद....🤓


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कंगारूओ का जब घमंड टूटा....

तीन दोस्त......👥

लू लगने की वजह, लक्षण और देशी उपाय

MERI PEHLI KHUSI....😊

सेल्फ मोटिवेशन(self motivation),आत्म प्रेरणा की शक्ति (the power of self motivation)

नींद की समस्या: लक्षण और उपाय।

कब है शनि जयंती, जानिए पूजा विधि, महत्व और उपाय, शनि जयंती पर इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन....👉

(overthinking)ओवरथिंकिंग क्या है...?क्या आप भी है ओवरथिंकिंग के शिकार ....? जाने ओवरथिंकिंग से होने वाले नुक्सान और इनसे कैसे छूटकारा पाया जाए....🤠

एंटी-तंबाकू दिवस(Anti-Tobacco Day), तंबाकू जागरूकता (Tobacco awareness)