गर्मी में क्या खाना चाहिए.....?

 गर्मी में क्या खाना चाहिए.....?

गर्मी एक ऐसा मौसम जहां लोगो को अपने काम से, बच्चों को अपने स्कूल से छुट्टी। कोई नानी के यह जा रहा है तो कोई किसी हिल स्टेशन घुमने का प्लान बना रहा है। तो कोई घर पर ही एन्जॉय करने मैं सोच रहा है। गर्मी के मौसम आते ही लोग अपने घरों में रह कर बहुत सारे फंक्शन करते हैं। ऐसे समय पर यानी की गर्मी में सबसे ज्यादा लोगो की ये तकलीफ रहती है कि ऐसा क्या खाया जाए या बनाया जाए जिसके हमारे शरीर को कोई परेशानी ना हो। तो आइए आज हम ये जानते हैं कि हमें गर्मी में क्या खाना चाहिए जिसे हमारे शरीर को आराम प्राप्त हो।

गर्मी के मौसम में हमें ये याद रखना चाहिए और इस बात का ख्याल रखना चाहिए की हम अपने शरीर को किस प्रकार से ठंडक प्रदान कर सकते हैं। जैसे ही बात शरीर को मेंटेन करने की आती है वैसे ही लोगो के मन में ये आता है कि उन्हें क्या खाना चाहिए जिस से उनके शरीर को ठंडक प्राप्त हो। तो आज मैं आपको ऐसे खाद्य पदार्थ के बारे में जानकारी प्रदान करूंगा जिसे गर्मी में खाने से हमारे शरीर को फायदा प्राप्त होता है।


खाद्य पदार्थ।

1 :- तरबूज।

तरबूज के फल है जिसकी खेती गर्मी के मौसम में होती है और इसे गर्मी में खाया जाता है। इस फल में 90% तक पानी रहता है,तरबूज को प्राकृतिक ठंडा करने वाला फल माना जाता है। तरबूज में ज्यादा मात्रा में पानी होने की वजह से गर्मी के मौसम में ये फल हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है इसके अंदर हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करने में मदद करता है।

2 :- नारियल पानी।

नारियल पानी एक गर्मी में होने वाला फल है। नारियल का फल जब कच्चा रहता है तो इसके अंदर पानी भरा रहता है जिसके अंदर बहुत सारे तत्व शामिल होते हैं। गर्मी में लोगो को नारियल पानी का सेवन करना चाहिए क्यूकी इसके अंदर वो सारे तत्व शामिल होते हैं जिसकी मदद से हमारे शरीर को ठंडक प्राप्त होती है।

3 :-खीरा।

खीरा एक हर मौसम में होने वाला सब्जी है। वैसे तो इसके बहुत सारे फायदे रहते हैं लेकिन गर्मी में इस सब्जी का महत्व अधिक बढ़ जाता है। खीरा एक ऐसी सब्जी है जो हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करने में सहायता करता है। इसके अंदर से बहुत ही अधिक मात्रा में पानी प्राप्त होता है। खीरा का आप सलाद बना कर या रायता बना कर खा सकते हैं।

4 :- आम।

आम जो कि फलो का राजा कहलाता है गर्मी के मौसम का ही फल है। गर्मी यानी की आम का मौसम। गर्मी के मौसम में आम खाना भी फायदेमंद होता है क्यूकी इसके अंदर विटामिन सी(c) मैं और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।


5 :- सब्ज़ियाँ।

गर्मी का मौसम यानी की तरह तरह की सब्जियां। गर्मी में हमें हरी सब्जी ज्यादा खाना चाहिए जैसे ककड़ी, कद्दू, लौकी, तोरी, तिंदा आदि खाई जा सकती है। ये सब्जियों पानी की मात्रा अधिक होने के साथ गर्मी के मौसम में खाने में सलाद भी एक अच्छा ऑप्शन है जिस तरह से हमारे शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या झेलनी नहीं पड़ती। पोषक तत्वों से भरपुर होती हैं। जो हमारे शरीर को एक अच्छा तापमान उपलब्ध कराती है।

6 :- नीम्बू पानी।

नीम्बू पानी हम सब का पसंददीदा सरबत। नीम्बू पानी एक ऐसा सरबत है जो हमारे शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है। नींबू के अंदर विटामिन सी(c) पाया जाता है जो हमारे शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है।

7 :- छाछ।

छाछ गर्मी के मौसम में पीने वाला एक बहुत ही पॉपुलर ड्रिंक है। जिसके अंदर दही,पानी और मसाले होते हैं। छाछ शरीर को ठंडक तो प्रदान करता ही है लेकिन साथ साथ में ही ये हमारे शरीर में पाचन में भी सहयोग करता है।

8 :- सलाद।

सलाद गर्मी में खाने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है।

सलाद के अंदर आप बहुत सारी सब्जियों को जोड़ सकते हैं।सलाद में हम खीरा, टमाटर, प्याज़, हरी पत्ते वाली सब्जी इत्यादि। सभी सब्जियों को नीम्बू और जैतून के तेल के साथ मिलाने से गर्मी में हमारे शरीर को बहुत आराम मिलता है।

ऐसे ही बहुत सारी लिस्ट है गर्मी में खाने वाले सब्जियों की या खाद्य पदार्थो की।

1 :- दही।

2 :- ठंडा पानी।

3 :-पुदीना का पानी।

4 :- फ्रूट स्मूदी।

5 :- आइसक्रीम।

हमेशा ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में प्राकृतिक तारिके से ठंडा करने वाले भोजन करें, सेवन करें और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी की अधिक मात्रा लें।


Disclaimer :- मैं आप सभी को ये बताना चाहता हूं कि इस लेख में लिखित और कहीं बाते,सलाह एक सामान्य सूचना के आधार पर बोली गई है। इस लेख से हमें ये पता चलता है कि हमें गर्मी में अपने शरीर को कैसे ठंडक प्रदान करना है और किस प्रकार का खाद पदार्थो को खाना चाहिए।

धन्यवाद....🤓

Comments

  1. Baki sab to theek hai but ye nimbu bahut mehenga padta hai.. sabse acha tarbooj kheera aur dahi

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ji aapko jo mil jaaye apne apne hisaab se vo khaiye...😎

      Delete
  2. Gzb k mind h apka ..kya kya topics aate h is munde pe😍😍

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कंगारूओ का जब घमंड टूटा....

तीन दोस्त......👥

लू लगने की वजह, लक्षण और देशी उपाय

इंडियन ग्रेवी रेसिपी। (Inian gravy recipes), इंडियन ग्रेवी बेस। (Indian gravy base), इंडियन ग्रेवी के नाम। (Indian gravy name)

MERI PEHLI KHUSI....😊

सेल्फ मोटिवेशन(self motivation),आत्म प्रेरणा की शक्ति (the power of self motivation)

नींद की समस्या: लक्षण और उपाय।

कब है शनि जयंती, जानिए पूजा विधि, महत्व और उपाय, शनि जयंती पर इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन....👉

(overthinking)ओवरथिंकिंग क्या है...?क्या आप भी है ओवरथिंकिंग के शिकार ....? जाने ओवरथिंकिंग से होने वाले नुक्सान और इनसे कैसे छूटकारा पाया जाए....🤠

एंटी-तंबाकू दिवस(Anti-Tobacco Day), तंबाकू जागरूकता (Tobacco awareness)