तेलंगाना स्थापना दिवस: उत्सव (Telangana Formation Day: Celebrating)
तेलंगाना स्थापना दिवस: उत्सव (Telangana Formation Day: Celebrating) तेलंगाना स्थापना दिवस एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है जिसे हर साल 2 जून को मनाया जाता है। इस दिन का तेलंगाना राज्य के अलग होने के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। तेलंगाना राज्य 2014 आंध्र प्रदेश से अलग होकर बन गया था। तेलंगाना राज्य के लोगो के लिए ये दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण दिन है क्यूकी इस दिन कई सालों से चले आ रहे संघर्ष में तेलंगाना के लोगो को विजय प्राप्त हुई थी। इस दिन तेलंगाना को उनकी पहचान, उनकी संस्कृति, उनके जीवन के बारे में अलग पहचान मिली थी। इस दिन तेलंगाना राज्य में बहुत से कार्यक्रम और उत्सव मनाए जाते है जो तेलंगाना की समृद्ध विरासत और प्रगति का जश्न मनाने के लिए होते हैं। तेलंगाना का इतिहास। तेलंगाना एक ऐसा राज्य है जो अपनी संस्कृति, पहचान और विभिन्न रीति रिवाजो के लिए जाना जाता है। तेलंगाना राज्य जो पहले आंध्र प्रदेश का हिस्सा था जो साल 2014 में अलग हो गया और तेलंगाना के नाम से जाना जाने लगा। तेलंगाना का इतिहास गहरे आंदोलनों, इच्छाओं और समस्याओं की उपस्थिति के साथ भरा हुआ है। तेलंगाना जो अपने लिए ए...