मन को शांत कैसे रखें।

 मन को शांत कैसे रखें।

आज कल जिधर देखो उधर लोगो को किसी ना किसी बात की टेंशन है और उस टेंशन की वजह से लोग आपसी रिलेशन बिगाड़ लेते

हैं। अलग अलग लोगो में मन शांत न होने के अलग अलग कारण हो सकते हैं। तो चलिये आज हम उन सभी कारणों को जानते हैं जिनसे मन शांत नहीं रहता और उनके उपाय के बारे में चर्चा करते हैं।


मन के शांत ना होने के कारण।

1 :- तनाव।

अलग अलग लोगो के अंदर अलग अलग तनाव हो सकते हैं जिससे लोगो का मन शांत नहीं रहता और वो ना चाहते हुए भी अपने काम बिगाड लेते हैं। जैसे,स्कूल के बच्चों को अच्छे नंबर लाने का तनाव, जॉब कर रहे व्यक्ति को काम का तनाव, दोस्तो में तनाव, लोगो के रिश्ते में तनाव , पर्सनल जीवन में शांति न होना और भी बहुत से कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से मन शांत नहीं रहता है।

2 :- संवाद समस्या।

कभी-कभी लोगो में ज्यादा लड़ाई होने की वजह से उनके बीच का कम्युनिकेशन कम हो जाता है जिसकी वजह से नकारात्मकता आती है और ना चाहते हुए भी रिश्ते खराब हो जाते हैं और जब आप अपने सबसे अच्छे इंसान, दोस्त, साथी या रिश्ते से लड़ लेते हैं तो ये भी एक वजह बन जाती है मन के शांत ना रहने की।

3 :- स्वास्थ्य के मुद्दे।

जब इंसान बहुत लम्बे समय से अपने स्वास्थ्य से परेशान रहता है और हर तरह का इलाज करवा चुका होता है लेकिन उसके बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आता है तो वो परेशान हो जाता है जिसकी वजह से उसके मन में तरह तरह की बात चलने लगती है और  लोग अपने मन को विचलित कर लेते है और इसकी वजह से हमारा मन शांत नी रहता।

4 :- मनोवैज्ञानिक मुद्दे।

कभी कभी मानसिक तनाव, लड़ाई, किसी से बात ना होना, चिंता या डिप्रेशन भी एक बड़ी वजह बन जाती है मन के शांत ना होने का।

5 :- पर्यावरण ।

हमारा मन शांत है कि नहीं है ये इस बात पर भी निर्भर करता है की हमारे आसपास का पर्यावरण कैसा है। आसपास के लोग , घर, मोहल्ला या काम करने वाली जगह के लोग उनके पास का माहौल भी कभी कभी लोगो के मन को शांत नहीं रहने देता है और मन के शांत ना होने का कारण बन जाता है।

6 :- जीवनसाथी और संबंधों में समस्या।

जीवन में इंसान अपने जीवनसाथी से सबसे ज्यादा प्रेम करता है लेकिन कभी कभी कुछ गलतफहमी की वजह से उनके बीच लड़ाई होने लगती है और इस लड़ाई की वजह से उनके बीच कम्युनिकेशन गैप आ जाता है, विश्वास में कमी आ जाती है या समर्पण की कमी आ जाती है जिसकी वजह से कभी कभी मन शांत नहीं रहता है और लोग अलग होने का सोचते हैं जबकी यहां पास उन्हें शांत मन से अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। हर चीज का सॉल्यूशन दूर हो जाना नहीं होता है।


मन शांत करने के उपाय।

जैसा कि हमारे टॉपिक से पता चलता है कि हम आज मन को शांत करने के उपाय के बारे में जानेंगे। ऊपर हमने जाना कि किस वजह से हमारा मन शांत नहीं रहता है। तो चलिये हम अब ये जानते हैं कि मन को शांत कैसे रखें और मन को शांत करने के क्या उपाय हो सकते हैं।

1 :- ध्यान।

मन को शांत करने का सबसे बड़ा तरीका या उपाय ये है कि व्यक्ति को हमेशा ध्यान लगाना चाहिए। ध्यान लगाने से मन को शांति और स्थिरता प्राप्त होती है। इसलिए व्यक्ति को रोज ध्यान लगाना चाहिए।

2 :- प्राणायाम।

प्राणायाम तो सब जानते ही है कि इसका हमारे जीवन में कितनी बड़ी भूमिका है। सही से साँस लेने से प्राण शक्ति को अच्छे से नियंत्रित किया जा सकता है। गहरी साँस लेने के व्यायाम जैसे की अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और शीतली प्राणायाम करने से मन को शांति मिलती है और स्थिरता का अनुभव होता है।

3 :- योग।

योग की सहायता से इंसान अपने मन की अशांति को दूर कर सकता है। योग की सहायता से व्यक्ति अपने मन की व्याकुलता पर नियंत्रण कर सकता है। योग जैसे आप सूर्य नमस्कार, शवासन, बालासन, और प्रसारित पदोत्तानासन जैसे आसनों को अपनाएं। योग करने की वजह से आपका मन, शरीर को शांति प्राप्त हो सकती है और आप बड़ी ही आसानी से अपने मन को एकाग्र कर सकते हैं।

4 :- स्वस्थ आहार।

आपके मन के आशांत रहने का एक बहुत बड़ा कारण ये भी हो सकता है कि आप एक स्वस्थ आहार नहीं ले रहे हैं। सबसे पहले तो लोगो को जंक फूड, ताला हुआ खाना, कैफीन और पैकेट वाला खाना बंद कर देना चाहिए। उसकी जगह पर ताजी सब्जी,प्राकृतिक, स्वस्थ और सात्विक भोजन लेना चाहिए। शुद्ध, ताजा और पौष्टिक आहार का सेवन करने से हमारे मन को शांति प्राप्त होती है।

5 :- नियमित व्यायाम।

लोगो को नियमित व्यायाम करना चाहिए। नियमित व्यायाम न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्की मन को भी शांत रखता है। व्यायाम करने से हमारे शरीर में से एंडोर्फिन्स नमक केमिकल्स पैदा होते हैं, जो मूड को अच्छा करते हैं।

6 :- समय व्यातीत करें।

अगर आपका मनन शांत नहीं है तो आपको अपनी पसनदीदा इंसान के साथ समय व्यतीत करना चाहिए। जिस काम में आपका मन लगता है और जिस में अपना इंटरेस्ट हो वही काम करना चाहिए। इससे आपको खुशी मिलेगी और आपका मन शांत रहेगा।

7 :- विचार सुधार।

जब आपकी किसी से लड़ाई होती है तो आप नेगेटिव साइड को ही पकड़ कर ना बैठाएं उसकी जगह पॉजिटिव सोचे और उस गलती को सुधारे और हमेशा पॉजिटिव माइंड सेट बना कर रखें। जिन वजहों से मन शांत नहीं रहता उन वजहों की खोज करे और उन्हें सुधारे नाकी सामने वाले से रिश्ता हु खत्म कर दे क्यूकी लड़ाई कुछ पल की होती है लेकिन रिश्ते बहुत लम्बे समय से चले आ रहे होते हैं।

8 :- सत्संग और प्रकृति से जुड़ें।

जब मन शांत नहीं होता तो अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए और अच्छे भजन सुनना चाहिए इससे हमारे शरीर और मन को शांति प्राप्त होती है। प्रकृति से जूडी चीजो का लुत्फ उठाना चाहिए।

निष्कर्ष (conclusion)

इस लेख से हमें ये पता चलता है कि लोगो को हमेशा गलतियो और समस्याओं को पकड़ कर इस्तेमाल सुधारना चाहिए नाकी लोगो से दूर होना चाहिए। प्रॉब्लम खत्म हो सकती है लेकिन एक बार इंसान चला जाता है तो वो वापस नहीं आता है। इसीलिये लोगों को साथ रहना चाहिए नाकी आपस का साथ छोड़ देना चाहिए।

धन्यवाद....🤓

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कंगारूओ का जब घमंड टूटा....

तीन दोस्त......👥

लू लगने की वजह, लक्षण और देशी उपाय

इंडियन ग्रेवी रेसिपी। (Inian gravy recipes), इंडियन ग्रेवी बेस। (Indian gravy base), इंडियन ग्रेवी के नाम। (Indian gravy name)

MERI PEHLI KHUSI....😊

सेल्फ मोटिवेशन(self motivation),आत्म प्रेरणा की शक्ति (the power of self motivation)

नींद की समस्या: लक्षण और उपाय।

कब है शनि जयंती, जानिए पूजा विधि, महत्व और उपाय, शनि जयंती पर इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन....👉

(overthinking)ओवरथिंकिंग क्या है...?क्या आप भी है ओवरथिंकिंग के शिकार ....? जाने ओवरथिंकिंग से होने वाले नुक्सान और इनसे कैसे छूटकारा पाया जाए....🤠

एंटी-तंबाकू दिवस(Anti-Tobacco Day), तंबाकू जागरूकता (Tobacco awareness)