विश्व पर्यावरण दिवस 2023,पर्यावरण संरक्षण।

 विश्व पर्यावरण दिवस 2023,पर्यावरण संरक्षण।

प्रकृति यानी की हमारा पर्यावरण आज कल देश में और हर जगह इतना प्रदूषण हो गया की व्यक्ति को न केवल बल्की जानवरो तक को जीवन जीने में परेशानी हो रही है। इसीलिये हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। तो चलिये आज हम सब अपने पर्यावरण के बारे में जानते हैं।


विश्व पर्यावरण दिवस 2023

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस वार्षिक रूप से 5 जून को मनाया जाता है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस  है जो पृथ्वी के चारो तरफ के  पर्यावरण की सुरक्षा के साथ साथ संरक्षण के लिए कदम उठाते हैं। 5 जून के दिन पर्यावरण दिवस  के महत्व को जागरूकता देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा शुरू किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करना है।उन्हें पर्यावरण मैं जो परेशानी आ रही है उससे बचने के लिए उन  मुद्दों के समाधान में योगदान करने के लिए प्रेरित करना है। पर्यावरण हमारे ही नहीं बल्की सभी जीव जंतुओ के जीवन का महत्वपूर्ण घटक है। हमारे स्वास्थ्य से लेकर , खाद्य सुरक्षा, जीवजंतुओं का जीवन, जल संरक्षण, वायु के बहाव और सभी प्राणियों के अच्छे तरीके से जीवन यापन या आवास के लिए पर्यावरण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन पृथ्वी पर हो रहे इतने प्रदूषण की वजह से ध्वस्त होते पर्यावरण ने इन सभी पहलुओं को प्रभावित किया है और मानव जीवन के साथ साथ पृथ्वी के लिए भी  खतरा पैदा किया है।

विश्व पर्यावरण दिवस का आरंभ। 

पृथ्वी पर हो रहे इतने प्रदूषण को देखते हुए और पृथ्वी के संरक्षण के लिए विश्व के मंच पर संयुक्त राष्ट्र ने महासभा आयोजित की जिसका मुख्य उदेश्य पर्यावरण को बचाना था। विश्व के मंच पर संयुक्त राष्ट्र ने   पर्यावरण दिवस का आरंभ वर्ष 1972 में किया था। तब यह दिवस की स्थापना वर्षित उपक्रम की स्थापना 15 दिसंबर 1972 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व के सामने सबके साथ हुई सभा में  पर्यावरण संरक्षा और सुधार के लिए सभी कार्यों के लिए  तारीख के रूप में 5 जून का चयन किया। विश्व पर्यावरण दिवस के शुरुआत में, इस पर्यावरण संबंधित सभाओं, नगर निगमों और वैज्ञानिक संगठनों के द्वारा सेमिनार, और कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे।

पर्यावरण संरक्षण।

बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह से जो आज कल इतनी गर्मी और बिना समय के बारिश होना या ठंडी पड़ना। सभी परिवर्तनों को सही करने के लिए सरकार द्वारा बहुत से पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण का अर्थ होता है पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों, वन्यजीवों, जलवायु, जल, वायु, मिट्टी, और पर्यावरणीय प्रदूषण से बचाव करना। हमारे पर्यावरण के खराब होने या पर्यावरण के बदलाव होने के मुख्य कारण औद्योगिक, वाणिज्यिक, और आवासीय गतिविधियों है। सब चीजों से बचाने के परिणामस्वरूप खतरे से ख़ुदरा हो रहे पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए विभिन्न पहलुओं को सम्मिलित करता है।

पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण तत्वों में शामिल हैं:

जल संरक्षण :-

किसी भी जीवन चाहे वो इंसान हो या जानवर उन सभी को जिंदगी जीने के लिए स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। इसीलिये पर्यावरणं में जल संरक्षण एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलु  हैं। बाढ़, सूखे, और पानी के प्रदूषण से बचाव के लिए जल संरक्षण के उपायों का अनुसरण करना आवश्यक है।

वन्यजीव संरक्षण :-

 जिस प्रकार इंसान इस पृथ्वी पर रह रहा है और उपयोग जीने के लिए अपने चारो तरफ पर्यावरण की आवश्यकता होती है उसी तरह हमरे इस पृथ्वी पर बहुत से है वन्यजीव भी अपना जीवन बसर करते हैं। वन्यजीव संरक्षण हमारे जीवन के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की हम इंसान। वन्यजीव संरक्षण के माध्यम से हम वन्यजीवों की प्रजातियों को संरक्षित रख सकते हैं और बायोडाइवर्सिटी की संरक्षा कर सकते हैं।

जलवायु परिवर्तन :-

बढ़ते हुए प्रदूषण और बढ़ती आबादी की वजह से हमारे जलवायु में बहुत से परिवर्तन हो रहे हैं जिसकी वजह से हमारे पर्यावरण को नुक्सान हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के मतलब होता है पृथ्वी की जलवायु की दशा में बदलाव। जलवायु में परिवर्तन होने की वजह से इसका सीधा प्रभाव मौसम परिवर्तन, तापमान के वृद्धि या कमी, वर्षा परिवर्तन, हवा की दिशा और गति में परिवर्तन, और ग्लेशियरों और बर्फीले स्थलों के पिघलने में प्रकट होता है। जलवायु परिवर्तन बहुत समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। जैसे कि 

1 :-अत्यधिक गर्मी।

2 :- सूखे।

3 :-बाढ़।

4 :-तूफान।

5 :-समुद्री तटों के स्तर में बदलाव।

सभी समस्याओं से बचने के लिए हमें जलवायु परिवर्तन को भी रोकना चाहिए और इसका संरक्षण करना चाहिए।


पर्यावरण दिवस का महत्व।

जैसा कि आप सभी को ऊपर पता चल ही गया है कि पर्यावरण दिवस विश्वभर में हर साल 5 जून को मनाया जाता है।  पर्यावरण दिवस का महत्व हमारी पृथ्वी के किए बहुत ही जरूरी है इसका महत्वपूर्ण स्थान पर्यावरण संरक्षण और सुधार के लिए समर्पित होता है। यह दिवस के दिन सभी लोगो को चाहे वो किसी नौकरी में हो या किसी बिजनेस में या फिर घर में ही क्यो ही ना बैठे हो इस दिन पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाने, सार्वभौमिक संयुक्त प्रयास को प्रोत्साहित करने और सभी लोगों को आपदा प्रबंधन और संरक्षण की जरूरत की ओर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करता है और एक महान अवसर प्रदान करता है।

पर्यावरण दिवस का महत्व निम्नलिखित कारणों से और ज्यादा बढ़ जाता है।

1 :- जागरूकता बढ़ाना।

2 :- सहयोग और संगठन।

3 :- वन्यजीव और जैव विविधता का संरक्षण।

4 :-समुद्री संरक्षण।

निष्कर्ष (conclusion)

इस लेख से हमें ये पता चलता है कि हमारे लिए पर्यावरण दिवस क्यू जरूरी है और हमें पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है और हम कैसे अपने पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं।

धन्यवाद.....🤓




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

कंगारूओ का जब घमंड टूटा....

तीन दोस्त......👥

लू लगने की वजह, लक्षण और देशी उपाय

इंडियन ग्रेवी रेसिपी। (Inian gravy recipes), इंडियन ग्रेवी बेस। (Indian gravy base), इंडियन ग्रेवी के नाम। (Indian gravy name)

MERI PEHLI KHUSI....😊

सेल्फ मोटिवेशन(self motivation),आत्म प्रेरणा की शक्ति (the power of self motivation)

नींद की समस्या: लक्षण और उपाय।

कब है शनि जयंती, जानिए पूजा विधि, महत्व और उपाय, शनि जयंती पर इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन....👉

(overthinking)ओवरथिंकिंग क्या है...?क्या आप भी है ओवरथिंकिंग के शिकार ....? जाने ओवरथिंकिंग से होने वाले नुक्सान और इनसे कैसे छूटकारा पाया जाए....🤠

एंटी-तंबाकू दिवस(Anti-Tobacco Day), तंबाकू जागरूकता (Tobacco awareness)